रांची (RANCHI): रांची से पूर्णिया के लिए नया विमान 17 सितंबर से शुरू होगा. यह विमान रांची से पूर्णिया वाया कोलकाता होकर जाएगी. शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने यह सेवा उड़ान योजना के तहत आरंभ कर रही है. विमान रांची से सुबह 7.40 बजे रवाना होकर कोलकाता जाएगा. वहां से पूर्णिया दिन के 1.40 बजे पहुंचेगा. पूर्णिया से विमान 2.30 बजे रवाना होकर वाया कोलकाता होकर रात 8.40 बजे रांची आएगा.