झारखंड में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मुठभेड़ में ढेर, दो अन्य भी मारे गए

Shwet Patra

रांची (RANCHI): झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मार गिराए गए. यह मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे गीरहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनतीतरी जंगली क्षेत्र में ( बोकारो एवं गिरिडीह का सीमावर्ती क्षेत्र ) में हुई. झारखंड पुलिस के आईजी (अभियान) माइकल राज एस ने इसकी पुष्टि की.


दो अन्य नक्सलियों के भी शव बरामद

अधिकारियों के अनुसार, मारे गए सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश और अन्य दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए. सहदेव सेंट्रल कमेटी का सदस्य था. इस मुठभेड़ में सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू भी मारा गया. मौके से तीन एके-47 राइलफ बरामद की गई. मुठभेड़ में कोबरा, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही. सर्च अभियान जारी है.

More News