मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना

Shwet Patra

पटना (PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की.

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति:मुख्यमंत्री 


मुख्यमंत्री 
नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा है कि शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे. वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है. उनके निधन से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. 

More News